UP Congress starts Dalit Gaurav Sanvad Abhiyan.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व अन्य।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


कांग्रेस ने प्रदेश में कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर ‘स्वाभिमान के वास्ते, संविधान के रास्ते’ के नारे के साथ दलित गौरव संवाद अभियान की शुरुआत की। यह अभियान संविधान दिवस 26 नवंबर तक चलेगा। इसके तहत विधानसभा क्षेत्रवार दलितों को जोड़ा जाएगा।

पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कांशीराम के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। इस अभियान के तहत हर विधानसभा क्षेत्र में 250 डॉक्टर, इंजीनियर, अध्यापक सहित अन्य प्रभावशाली दलित वर्ग के व्यक्तियों से संपर्क किया जाएगा। करीब 500 दलित अधिकार मांग पत्र भरवाया जाएगा। दलित बस्तियों में 10 रात्रि चौपाल आयोजित की जाएंगी। हर लोकसभा में सामूहिक चर्चा ( दलित एजेंडा ) के तहत कोर ग्रुप का गठन किया जाएगा। सभी 18 मंडलों पर एक दिवसीय दलित गौरव यात्रा निकाली जाएगी।

ये भी पढ़ें – यूपी में सप्ताह भर रह सकता है बिजली संकट, कई विद्युत उत्पादन इकाइयां ठप

ये भी पढ़ें – यूपी की हारी 14 सीटों पर बीजेपी उतार सकती है फिल्म स्टार, दिग्गज भी दिख सकते हैं मैदान में

लखनऊ से हुई अभियान की शुरुआत

प्रदेश मुख्यालय से अभियान की शुरुआत करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय चिनहट के लौलाई स्थित कांशीराम कॉलोनी में कांशीराम के सहयोगी रहे प्रो. आरबी सिंह गौतम के साथ संवाद किया। इस दौरान उनसे दलित अधिकार मांग पत्र भरवा कर इस अभियान की शुरुआत की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *