UP Congress: Ajay Rai takes charge as UP Congress chief.

कांग्रेस कार्यालय पहुंचे अजय राय।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त अध्यक्ष अजय राय कार्यभार संभालने के लिए लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार व शंखनाद के बीच उन्होंने बृहस्पतिवार को पदभार ग्रहण किया।

बताया जा रहा है कि अजय राय की टीम में युवाओं की छाप दिखेगी। संगठन सचिव सहित महत्वपूर्ण पदों पर ज्यादातर युवा नेताओं को मौका मिलेगा। खास बात यह है कि प्रदेश कार्यकारिणी में पांच से छह जिले पर एक-एक सचिव नियुक्त करने की तैयारी है। ताकि पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय किया जा सके।

ये भी पढ़ें – सपा नेता व पूर्व विधायक उमेश पांडेय भाजपा में हुए शामिल, मधुबन नगर पालिका अध्यक्ष भी हुए भाजपाई

ये भी पढ़ें – बसपा में आने वाला समय आकाश आनंद का, मायावती ने भतीजे के कंधे पर हाथ रखकर दिया सियासी संदेश

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के कार्यकाल में प्रदेश कार्यकारिणी घोषित नहीं हो पाई। वह कार्यकारिणी तैयार कर रहे थे कि अध्यक्ष पद पर बदलाव कर दिया गया। प्रदेश की कमान पूर्व मंत्री अजय राय को सौंप दी गई है। 

अजय राय पहले से ही प्रांतीय अध्यक्ष रहे हैं। ऐसे में उन्होंने अध्यक्ष बनते ही प्रदेश कार्यकारिणी के लिए चेहरे चिन्हित करने का काम शुरू कर दिया। दावा किया है कि सितंबर के पहले सप्ताह में प्रदेश कार्यकारिणी तैयार कर हाई कमान को भेज देंगे। उन्होंने संघर्षशील नेताओं को अपनी टीम में विशेष तवज्जो देने की बात कही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *