
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
निकाय चुनाव में कांग्रेस शीघ्र ही अपनी करारी हार के कारणों की समीक्षा करेगी। साथ ही जहां भितरघात और स्थानीय नेताओं की निष्क्रियता के कारण यह स्थिति पैदा हुई होगी, वहां ऐसे नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
लोकसभा और विधानसभा के बाद अब निकाय चुनाव में भी करारी हार कांग्रेस के लिए चिंता का सबब है। प्रदेश के 760 नगर निकायों में कांग्रेस के हाथ सिर्फ चार नगर पालिका परिषद और 14 नगर पंचायतें ही लगीं। यहां उसके अध्यक्ष बने हैं। जबकि, चुनाव से पहले उसके नेता परिणाम चौंकाने वाले होने का दावा कर रहे थे।
ये भी पढ़ें – सभी चुनावों के लिए एक मतदाता सूची बनाएगा निर्वाचन आयोग, लखनऊ से होगी पहल
ये भी पढ़ें – संशय में मुस्लिम, फायदे में भाजपा, अधिकतर निकायों में हिंदू मतों का ध्रुवीकरण जीत का आधार बना
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृज लाल खाबरी शीघ्र ही समीक्षा बैठक करेंगे। अलग-अलग क्षेत्रों में भी इसी तरह की बैठकें की जाएंगी, ताकि हार के कारणों की पड़ताल करते हुए आगे की रणनीति बन सके। इस बारे में प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि इस चुनाव से सबक लेते हुए लोकसभा की तैयारी में जुटेंगे।
