UP Congress chief Ajay Rai accused Ayodhya Nagar Nigam for illigally paying a Gujarat based company.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय ने गुजरात की कंपनी को अवैध तरीके से करोड़ों रुपये के भुगतान का आरोप लगाया है। उन्होंने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Trending Videos

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने एक्स पर लिखा कि अयोध्या नगर निगम द्वारा बिना टेंडर आउटसोर्सिंग के गुजरात से जुड़ी एक कंपनी को पिछले तीन सालों से करोड़ों का अवैध तरीके से भुगतान किया गया। 

ये भी पढ़ें – अखिलेश यादव का बड़ा ऑफर… ‘सौ विधायक लाओ, सरकार बनाओ!’ केशव मौर्य से जोड़कर देखा जा रहा बयान

ये भी पढ़ें – मुजफ्फरनगर पुलिस के फरमान को अखिलेश ने बताया सामाजिक अपराध, बोले- कोर्ट संज्ञान ले और कार्रवाई करे

उन्होंने लिखा कि एबी इंटरप्राइजेज नामक कंपनी का पता मेहसाणा गुजरात का है। इस कंपनी के जरिए तीन साल से बिना टेंडर के हजारों आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को विस्तार दिया जा रहा है। 2020-2021 में इसका पहली और अंतिम बार टेंडर हुआ था, तब से कोई टेंडर न देकर इसको विस्तार पर विस्तार देकर रुपये डकारे जा रहे हैं।

प्रदेश सरकार का शासनादेश है कि एक वर्ष से अधिक किसी भी सूरत में बिना टेंडर भुगतान हो ही नहीं सकता है। लेकिन, अयोध्या नगर निगम में बड़ा गोलमाल आज भी जारी है। उन्होंने लिखा कि प्रभु राम की नगरी में यह धोखाधड़ी का खेल कब तक चलेगा? लोकसभा चुनाव में अपनी करनी का परिणाम भुगतने के बाद भी भाजपा वालों को सद्बुद्धि नहीं आ रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें