UP Congress chief Ajay Rai arrived at Eidgah and wishes on Eid.

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय व मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


ईद पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने कांग्रेस की रवायत कायम रखते हुए लखनऊ के जाने माने ऐशबाग ईमाम ईदगाह हज़रत मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली, टीले वाली मस्जिद के ईमाम मौलाना फजलुर मन्नान व शिया धर्मगुरू मौलाना यासूब अब्बास से मिलकर उन्हें ईद की मुबारकबाद देते हुए कौमी यक-जेहती और मुल्क की तरक्की के लिए दुआ की।

इस मौके प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि रमजान के पवित्र माह के समाप्त होने पर सामाजिक सद्भाव और समरसता का त्योहार ईद मनाया जाता है। इस मौके पर गले मिलकर सभी गिले शिकवे मिटा दिये जाते हैं और समाज को एक धागे में पिरोकर मुल्क को मजबूत करने की दुआ की जाती है।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव सैफ अली नकवी शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी व डॉ. शहजाद आलम, पूर्व प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष नईम सिद्दीकी, ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस मध्य जोन के चेयरमैन तारिक सिद्दीकी, ललन कुमार, मेंहदी हसन, फखरूल इस्लाम और अमन यादव आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *