{“_id”:”67963632933c4b7f920c56c6″,”slug”:”up-congress-started-constitution-chaupal-on-republic-day-2025-01-26″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस ने शुरू की संविधान चौपाल, लोगों को हक व अधिकार के प्रति करेंगे जागरूक”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
– फोटो : amar ujala
विस्तार
गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने झंडारोहण किया। वहीं अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के निर्देश पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल द्वारा संविधान चौपाल की शुरुआत भी की गई। सेवादल पूरे प्रदेश में 101 संविधान चौपाल का आयोजन करेगा।
Trending Videos
झंडारोहण के बाद हुई चौपाल में प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक डॉ. प्रमोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि हम इन संविधान चौपालों के माध्यम से लोगों को संविधान में निहित शक्तियों व आम भारतीय को उससे मिलने वाले हक एवं अधिकारों से रूबरू करायेंगे।
इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि आज हमारा देश 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। कांग्रेस एक ऐसे भारत के निर्माण के लिए संकल्पित है जो भेदभाव, जाति, धर्म, लिंग आदि संकीर्ण मानसिकताओं से रहित हो। बिना किसी भेदभाव के देश के हर नागरिक को समान अवसर मिले।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आज की इस विषम परिस्थिति में जब भाजपा और संघ देश के संविधान को बदलकर एक नई व्यवस्था लागू कराने की तैयारी कर रहा हो तब इस तानाशाह सरकार के सामने एक अटल चट्टान की तरह खड़े हैं। संविधान इस देश के आम भारतीय की प्राणवायु है। कांग्रेस संविधान को बचाए रखने के लिए संघर्षरत है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सतीश अजमानी, मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष हिंदवी, डॉ. अमित कुमार राय, आलोक सिंह रैकवार, श्याम किशोर शुक्ला, इन्दल रावत, शिव पाण्डेय, निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रभारी प्रशासन दिनेश कुमार सिंह, कौशलेन्द्र यादव, शहर कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, डॉ. शहजाद आलम आदि उपस्थित थे।