
UP Police Recruitment
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा 17 और 18 फरवरी को पूरे प्रदेश में होनी है। इसके एक दिन पहले शुक्रवार को यूपी एसटीएफ ने पेपर लीक कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। एसटीएफ ने झांसी से गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 17 और 18 फरवरी को होने वाली आगामी पुलिस आरक्षी प्रतियोगी परीक्षा में सेंध लगाकर पेपर लीक करने का प्रयास करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर गैंग के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। गिरफ्तार हुए दो आरोपियों में एक यूपी के शामली जिले का है दूसरा बिहार के नालंदा जिला का है।
