UP constable recruitment in varanasi 67 thousand candidates will give exam in two shifts

सिपाही भर्ती परीक्षा की प्रथम पाली के दौरान केंद्र पर जुटे अभ्यर्थी।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


जिले के 80 परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार को दो पाली में 67968 अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा देंगे। परीक्षा का आयोजन 24, 25, 30 और 31 अगस्त को भी दो पाली में सुबह 10 से 12 बजे और अपराह्न 3 से 5 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए 80 केंद्रों पर 1800 सीसी कैमरे लगाए गए हैं। यह कैमरे कमिश्नरेट के अफसरों के लैपटॉप से कनेक्ट रहेंगे।

Trending Videos

अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) एस. चनप्पा ने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एचएचएमडी के साथ अभिसूचना कर्मी तैनात रहेंगे। बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने दिया जाएगा। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सभी रेलवे स्टेशन और बस अड्डों के साथ ही प्रमुख स्थानों पर 100 हेल्प डेस्क बनाए गए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर परीक्षा केंद्रों की निगरानी सात एसीपी, 41 इंस्पेक्टर, 287 सब इंस्पेक्टर, 783 मुख्य आरक्षी / आरक्षी, 187 महिला आरक्षी, आरटीसी के 200 जवान और पीएसी की तीन कंपनी व आईटीबीपी की एक कंपनी के जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन की उड़नदस्ता की नौ टीम गठित की गई है। एलआईयू के साथ ही कमिश्नरेट की एसओजी व सर्विलांस टीम और कमिश्नरेट के तीनों जोन की मिनी एसओजी को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *