धर्मांतरण गैंग में महिलाएं भी शामिल थीं। हर सभा में कलावा काटने और तिलक मिटाने की बात कही जाती थी। धर्म परिवर्तन करने वाले घर में मूर्ति नहीं रखते थे। इसके लिए मना कर दिया जाता था। पुलिस ने गैंग के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है।


UP conversion gang Police arrested eight accused of conversion in Agra

पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी



विस्तार


आगरा में शाहगंज पुलिस ने धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी राजकुमार लालवानी और तीन महिलाओं सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रार्थनासभा में लोगों को बहाने से बुलाते थे। ईसाई धर्म अपनाने पर बीमारी और गरीबी दूर करने का झांसा देते थे। घर से देवी-देवताओं की मूर्तियां हटाने का दबाव डालते थे। हाथों से कलावे कटवा देते थे। तिलक लगाने से रोक देते थे। मुख्य आरोपी भी चार साल पहले हिंदू से ईसाई बना था। इसके बाद अन्य लोगों का धर्म परिवर्तन कराने लगा। उसके संपर्क में कई और लोग हैं। उनके बारे में पुलिस पड़ताल में लगी है।

loader

Trending Videos



 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *