
(सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना से संक्रमित 19 नए रोगी मिले। इसमें से सिर्फ महाराजगंज में 13 नए मरीज मिले हैं। महाराजगंज में सक्रिय केस बढ़कर 16 हो गए हैं। इस तरह अब प्रदेश में सक्रिय केस की संख्या 121 हो गई है। वहीं 41 जिलों में कोरोना के एक भी मरीज नहीं है।
इस तरह प्रदेश में वाराणसी में 15, लखनऊ में चार, गौतमबुद्ध नगर में तीन, प्रयागराज में दो, गाजियाबाद में एक सक्रिय केस है। वहीं महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य रेनू श्रीवास्तव वर्मा ने कहा कि जो 13 नए मिले हैं, उनकी पुष्टि के लिए दोबारा जांच कराई जा रही है। लोगों से सतर्कता बरतने के सुझाव भी दिए गए हैं।
