UP Crime: Dalit teenager beaten, stuffed mud in mouth, then made him drink urine and plucked his eyebrows

112 police, up police, dail 112, police prv, prv,
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार


थाना क्षेत्र में दलित किशोर के साथ अमानवीय कृत्य किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। शेखपुर खुटहनी गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास किशोर को पकड़कर कुछ लोगों ने पीटा, मुंह में मिट्टी ठूंसी, तालाब में डूबो कर पीटा और पेशाब भी पिलाई। किशोर की भौं (आईब्रो)भी छील दी। इस मामले में पुलिस पीड़ित का मेडिकल कराकर कार्रवाई कर रही है।

एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका 14 वर्षीय पुत्र अपने पड़ोसी मित्र को गुरुवार को दिन में आमी मोड़ छोड़ने गया था। वहां से साइकिल से घर आ रहा था। रास्ते में कुछ लोगों ने रोक लिया और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पीटना शुरू कर दिया। वहां से उठाकर ले गए और थोड़ी दूरी पर लेजाकर तालाब में डूबो डूबो कर पीटा, मुंह में मिट्टी ठूंसी और पेसाब भी पिलाई। आरोपियों ने किशोर की दाहिनी भौं पहले हाथ से उखाड़ी और बाद में ब्लेड से छील दी। आरोपियों ने ही किशोर के पिता को फोन करके बुलाया। जब पिता पहुंचे तो उसे भी पीटा और घर की मां, बेटी को उठाने की धमकी दी। इस मामले को लेकर जब पीड़ित थाने पहुंचा तो वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में वह एसपी के यहां पहुंचकर गुहार लगाई। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मेडिकल कराने की कार्रवाई शुरू कराई गई। किशोर की हालत ठीक नहीं है। शुक्रवार की रात दस बजे तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था। इस मामले में थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा ने बताया कि जानकारी मामले की जानकारी है। मेडिकल कराकर मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *