
Farrukhabad Murder Case
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले के कंपिल थाना क्षेत्र में दो दिन पहले लापता हुए युवक की धारदार हथियार से हत्या कर शव खेत में दबा दिया गया। सोमवार सुबह युवक की साइकिल मिलने पर खोजबीन में परिजनों को शव दबा मिला। पुलिस ने पिता की तहरीर पर युवक के दोस्त के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
दोस्त के घर में ताला पड़ा है। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। थाना क्षेत्र के गांव अलियापुर निवासी धनपाल का 27 वर्ष का पुत्र हरिनंदन उर्फ बाबा मजदूरी करता था। परिजनों के अनुसार उसको 16 दिसंबर की शाम गांव का दोस्त नंदराम खेत में पानी भरने के लिए साथ ले गया था।
