{“_id”:”67a5662fc462cfa12d02de99″,”slug”:”up-date-for-filing-property-details-extended-for-employees-date-for-filing-confidential-entry-also-extended-2025-02-07″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: कर्मचारियों के लिए बढ़ाई गई संपत्ति का विवरण देने की तारीख, गोपनीय प्रवष्टियां दाखिल करने की भी तिथि बढ़ी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
बढ़ाई जा सकती है ब्योरा देने की तिथि – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने राज्य कर्मचारियों को संपत्ति का विवरण देने की समयावधि बढ़ा दी है। अब 15 फरवरी तक संपत्ति का ब्योरा दिया जा सकेगा। इसके बाद भी विवरण न देने वाले कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos
मुख्य सचिव ने बृहस्पतिवार को निर्देश जारी करते हुए कहा कि 31 जनवरी तक मानव संपदा पोर्टल पर संपत्ति का विवरण देने के निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन इस तारीख तक 831844 अधिकारियों व कर्मचारियों में से 593873 ने ही संपत्ति का विवरण दिया। इसलिए अब इसे 15 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है।
आनलाइन गोपनीय प्रविष्टियां दाखिल करने की तारीख 28 फरवरी तक बढ़ी
समूह क और ख के अधिकारियों के लिए मानव संपदा पोर्टल पर सालाना आनलाइन गोपनीय प्रविष्टियां दाखिल करने की समयावधि को बढ़ाकर 28 फरवरी कर दिया गया है। मुख्य सचिव ने कहा कि साफ निर्देशों के बाद भी कई विभागों के अधिकारियों की गोपनीय प्रविष्टियां अपलोड नहीं की गई हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए। कर्मचारियों का हित प्रभावित न हो, इसलिए निर्धारित समयावधि को बढ़ाकर 28 फरवरी तक किया गया है।