
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे होगा सबसे महंगा।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर टोल एकत्र करने के लिए यूपीडा (उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण) ने आवेदन मांगे हैं। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का औसत टोल शुल्क आगरा-लखनऊ और गोरखपुर लिंक की तुलना में सबसे ज्यादा है। महंगे शुल्क के मामले में इन तीनों में गोरखपुर दूसरे नंबर पर है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर एक तरफ का प्रति किलोमीटर औसत शुल्क 9.24 रुपये और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर प्रति किलोमीटर औसत टोल 8.63 रुपये पड़ेगा।
Trending Videos
यूपीडा की शर्तों के मुताबिक टोल एकत्र करने वाली कंपनी ही गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर चार एम्बुलेंस और चार पेट्रोल वाहनों का संचालन भी करेगी। इस एक्सप्रेस वे से सालाना 60 करोड़ रुपये टोल का अनुमान लगाया गया है। वहीं बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में टोल एकत्र करने वाली कंपनी को 12 एम्बुलेंस और 12 पेट्रोल वाहन का संचालन करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। यहां से सालाना 150 करोड़ रुपये का टोल मिलने का अनुमान यूपीडा ने लगाया है।
