UP: Due to fog and increase in the number of trains, operation of trains got disrupted, major trains were dela

ट्रेन कोहरा
– फोटो : ANI

विस्तार


महाकुंभ को लेकर ट्रैक पर बढ़ी ट्रेनों की संख्या का असर उनके संचालन पर पड़ रहा है। इसके कारण मंगलवार को कुंभ स्पेशल ट्रेनों 10 घंटे तक लेट रहीं। वहीं कोहरे के चलते विमानों के संचालन पर भी असर पड़ा और वह कई घंटे लेट हुए।अभी तक कोहरे की वजह से ट्रेनें लेट हो रहीं थी मगर अब महाकुंभ को लेकर बढ़ी स्पेशल गाड़ियों की संख्या से भी संचालन पर असर पड़ा है। सोमवार को महाकुंभ शुरू हो चुका और देश के कोने-कोने से स्पेशल ट्रेनों का संचालन चल रही हैं। मंगलवार को स्पेशल ट्रेनें जहां दस घंटे तक लेट हुईं तो वहीं नियमित ट्रेनें भी आठ-आठ घंटे की देरी से लखनऊ पहुंचीं। वहीं विमान भी घंटों की देरी से उड़ान भर सकेमंगलवार को सुबह कोहरे का असर रहा लेकिन दोपहर होते-होते मौसम पूरी तरह साफ हो गया। इसके बाद भी 30 ट्रेनें दो से दस घंटे की देरी से लखनऊ पहुंचीं।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *