07:57 AM, 04-Jun-2024
मुरादाबाद में पोस्टर बैलेट की गिनती शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही मतगणना स्थल पर सुरक्षाबलों और अन्य कर्मियों में भारी हलचल शुरू हो गई है।
07:57 AM, 04-Jun-2024

रामपुर के मतगणना केंद्र में पहुंचे डीएम
– फोटो : संवाद
Rampur Lok Sabha Seat: मतगणना केंद्र का डीएम और सीडीओ ने किया निरीक्षण
रामपुर में सुबह से ही मतगणना केंद्र पर पुलिस प्रशासन की चौकसी बनी रही। जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह और सीडीओ नंदकिशोर कलाल ने पूरे केंद्र का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए। सुबह करीब सात बजे मंडी परिषद के तीनों गेटों पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए थे। इसके बाद मतगणना कर्मी पहुंचने लगे। स्वास्थ्य विभाग ने भी मतदान कर्मियों की सेहत को देखते हुए एंबुलेंस तैयार की है। इसके अलावा चिकित्सकों की टीम भी मौजूद है।
07:48 AM, 04-Jun-2024
30 राउंड में होगी मतगणना
एडीएम प्रशासन गुलाब चंद्र ने बताया कि जिले की प्रत्येक विधानसभा में मतगणना 30 राउंड से अधिक नहीं होगी। इसी को देखते हुए मुरादाबाद नगर में 17 टेबल, कुंदरकी में 15 टेबल और अन्य विधानसभा के लिए 14-14 टेबल लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त एक टेबल एआरओ के लिए प्रत्येक विधानसभा में होगा। करीब पांच सौ कर्मचारी सुबह छह बजे मंडी समिति में पहुंच गए थे।
07:28 AM, 04-Jun-2024
UP Election Results Live 2024: प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज, यहां जानें मुरादाबाद मंडल की सीटों का हाल
मुरादाबाद में मंडी समिति में मतगणना के लिए मंगलवार की सुबह छह बजे मतगणना कर्मी पहुंचने शुरू हो गए थे। सीसीटीवी की निगरानी में आठ बजे से बैलेट पेपर और साढ़े आठ बजे से ईवीएम पर मतगणना की जाएगी। मतगणना स्थल के 100 मीटर की परिधि में कोई वाहन नहीं खड़ा कर सकेगा। मतगणना कराने के लिए प्रेक्षक कुमार राहुल मुरादाबाद शहर और ग्रामीण विधानसभा पर नजर रखेंगे। प्रेक्षक एएमके खानम कांठ और ठाकुरद्वारा विधानसभा की निगरानी रखेंगी प्रेक्षक प्रमिला एमके को संभल लोकसभा की कुंदरकी और बिलारी विधानसभा के मतगणना पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी गई है।
