
प्रेमानंद महाराज को अपनी बात बताते एसआई मुन्नेश सिंह।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कंकरखेड़ा में कार लूटकर भाग रहे बदमाशों से मुठभेड़ में सीने में गोली लगने से घायल होने वाले एसआई मुन्नेश सिंह बुधवार को वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज का सत्संग सुनने पहुंचे। वे मेरठ के सिविल लाइन थाने में वरिष्ठ उप निरीक्षक पद पर तैनात हैं। उन्होंने महाराज से कहा, मैंने अब तक कई एनकाउंटर किए हैं। मुझे इसके लिए कई पुरस्कार मिले। राष्ट्रपति वीरता पदक भी मिला। मगर मन विचलित रहता है। पश्चाताप कैसे करूं।