Kanpur News: एक मंडल की महिलाओं ने दूसरे मंडल के पदाधिकारियों पर बदसलूकी का आरोप लगाया है।

रथयात्रा के दौरान हुआ विवाद
– फोटो : अमर उजाला

{“_id”:”686032c62a187deb320432a9″,”slug”:”up-fight-during-rath-yatra-in-kanpur-commotion-youth-injured-2025-06-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: कानपुर में रथयात्रा के दौरान दो मंडलों के बीच हुई मारपीट, पथराव, 10 से अधिक घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
रथयात्रा के दौरान हुआ विवाद
– फोटो : अमर उजाला
जनरलगंज में जगन्नाथ रथयात्रा के दूसरे दिन भी हंगामा, बवाल और मारपीट हुई, जिसमें बच्चे, महिलाओं समेत 10 से अधिक लोग घायल हो गए। यह मारपीट रथयात्रा में शामिल दो मंडल के पदाधिकारियों और समर्थकों के बीच हुआ। मामला बढ़ गया। पत्थर चले और वाद्य यंत्रों से एक दूसरे पर हमला किया। घटना के बाद मौके पर फोर्स तैनात रहा। एक मंडल की ओर से पुलिस से सुबह ही दूसरे मंडल की शिकायत की गई थी।