UP: Flood water entered more than 30 villages of Bahraich, people trapped on rooftops, Saryu is cutting

गांवों में घुसा पानी
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


जिले की मिहींपुरवा, नानपारा व महसी तहसील में सरयू नदी तबाही मचा रही है। महसी के 30 से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। लोग छतों पर शरण लिए हैं। आवागमन ठप है। हालांकि मिहींपुरवा व नानपारा तहसील के शिवपुर क्षेत्र में पानी घट रहा है। वहीं एल्गिन ब्रिज पर सोमवार को सरयू का जलस्तर लाल निशान से 79 सेमी ऊपर रहा जिसके चलते ट्रेनों की स्पीड थमी रही।

Trending Videos

नेपाल के पहाड़ों पर हुई बारिश व बैराजों से लगातार पानी छोड़े जाने से सरयू नदी उफान पर है। महसी तहसील क्षेत्र के 30 से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है, जनजीवन अस्त-व्यस्त है। तहसील क्षेत्र के चुरईपुरवा, चमरहिया, रामदीनपुरवा, टिकुरी, पिपरा, पिपरी, कायमपुर, टेपरा, जोगापुरवा, मथुरापुरवा, प्रहलादपुरवा, रानी बाग, कुट्टी बाग, तारापुरवा, छत्तरपुरवा, सिपहिया हुलास, भौंरी, बहोरवा, चरीगाह, शिवलोचनपुरवा, रामसबदपुरवा, सरसठ बेटौरा, हुसैनाबाद व सिसेरू चूड़ामणि आदि गांवों में अभी भी बाढ़ का पानी भरा हुआ है। लोग छतों पर ऊंचे स्थान पर दिन व रात काट रहे हैं।

क्षेत्रीय लेखपाल विजय कुमार ने बताया कि बाढ़ प्रभावित पिपरा व कायमपुर आदि गांवों का भ्रमण किया है। लोगों से ऊंचे स्थानों पर रहने के लिए कहा गया है। वहीं क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय गरेठी गुरुदत्त सिंह समेत कई विद्यालयों में भी पानी भर गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *