बदायूं जिले में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। रविवार को साल 2023 का रिकार्ड तोड़ते हुए जलस्तर खतरे के निशान से 55 सेमी अधिक हो गया। सोमवार को भी जलस्तर बढ़ रहा है। करीब 39 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इन गांवों में राहत कार्य तेज कर दिया गया है। प्रभावित लोगों को नाव और स्टीमर के जरिये बाहर निकाला जा रहा है। डीएम और एसएसपी ने संबंधित विभागों को सतर्कता बरतने को कहा है। उन्होंने बताया कि राहत सामग्री, भोजन पैकेट और पीने के पानी की आपूर्ति बाढ़ क्षेत्र में कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल टीम लगाई है।

loader




Trending Videos

UP Floods Ganga water level above the danger mark and 39 villages affected in Badaun

खेतों में भरा बाढ़ का पानी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


तीन लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया 

नरौरा से तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ने के बाद स्थिति और खराब हो गई। सहसवान और उसहैत क्षेत्र के गांवों में बाढ़ कहर बरपा रही है। सहसवान के खागीनगला, तोफिया नगला भमरौलिया व वीरसहाय नगला के बाद तेली नगला व गिरधारी नगला गांवों में बाढ़ का घुस गया है। उसहैत का जटा व दातागंज क्षेत्र में रामगंगा से प्रभावित कटकोरा, देवरनियां, नवादा बदन, गढ़िया पैगंबरपुर टापू बने हुए हैं। ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

यह भी पढ़ें- Budaun News: प्रेमी युगल के शव मिलने से सनसनी, बेर के पेड़ पर लटके मिले दोनों, हत्या का आरोप

 


UP Floods Ganga water level above the danger mark and 39 villages affected in Badaun

उसहैत के जटा गांव के पास भरा बाढ़ का पानी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


उसहैत क्षेत्र के गांव जटा, अहमद नगर बछौरा, बल्ले नगला, बेहटी, ठकुरी नगला, जटा, कमले नगला, रैपुरा, कदम नगला, कमलईयापुर, दल नगला, जसवंत नगला, प्रेमी नगला, सिठौली खाम का संपर्क अन्य गावों से टूट गया है। गांव के बाहर तक पानी है। पानी का बहाव देखकर लोग सहमे हुए हैं। 


UP Floods Ganga water level above the danger mark and 39 villages affected in Badaun

दातागंज के गांव नवादा बदन के चारों ओर भरा बाढ़ का पानी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


दातागंज क्षेत्र के गांव कटकोरा, देवरनियां, नवादा बदन, गढि़या पैगंबरपुर, कटक, बिहारीपुर अजब, कुंडरा मजरा, जलेवी नगला, नगला देवेंद्र सिंह, नगला, सुखपाल सिंह, भेड़ा, लालपुर खादर, शेर पुर,मौजमपुर, पूरन भेड़ा, पट्टी विजा, हर्रामपुर गांवों को जाने वाले मार्ग पूरी तरह से बंद हो गए हैं। तीन क्षेत्र के करीब 17 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। 


UP Floods Ganga water level above the danger mark and 39 villages affected in Badaun

बाढ़ में नाव बनी सहारा
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि रामगंगा में पानी नहीं बढ़ा है, रास्ते प्रभावित हैं। उसहैत क्षेत्र के प्रभावित गांवों के लोगों को खाद्य सामग्री बांटने का काम किया जा रहा है। पानी बढ़ने पर ग्रामीणों को शरणार्थी शिविरों में रखा जाएगा। 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *