UP: Fog causes mercury to drop, daytime temperature also begins to fall, train and flight schedules disrupted

कोहरे से विमान हो रहे हैं लेट।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


राजधानी में बुधवार से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह-शाम हल्के कोहरे के साथ पारा लुढ़केगा। इससे सर्दी बढ़ेगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, बुधवार से धीरे-धीरे दिन के तापमान में हल्की गिरावट आएगी। इससे अगले कुछ दिनों में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी। सुबह-शाम कोहरे का असर भी दिखेगा।

मंगलवार को भी लखनऊ में पछुआ चली और दिन में धूप खिली। अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री, तो न्यूनतम में 1.7 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 27. 6 डिग्री और न्यूनतम 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

लालबाग की हवा अब भी बेहद खराब

लालबाग में हवा की सेहत सुधरने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को भी यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक लाल श्रेणी में दर्ज हुआ। ऐसी हवा सेहत के लिए बेहद खराब होती है। अलीगंज व तालकटोरा में सोमवार की तरह ही वायु गुणवत्ता सूचकांक नारंगी यानी खराब की श्रेणी में दर्ज हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *