UP: For the first time this season, mercury crossed 45, warning of heat wave and severe heat from tomorrow, al

यूपी का मौसम।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


गर्मी की तल्खी तेजी से बढ़ रही है। प्रदेश में इस सीजन में पहली बार पारा 45 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार कर गया। कानपुर 45.1 डिग्री के साथ सर्वाधिक गर्म रहा। यहां पर बुधवार 2.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। लखनऊ में भी तापमन में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई और दिन का तापमान 41.2 की तुलना में 42.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

विंध्य और बुंदेलखंड क्षेत्र में पारा 43-45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। शुक्रवार से लू चलने के आसार जताते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। साथ ही अगले तीन-चार दिन तक भीषण गर्मी के आसार भी जताए हैं। अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग ने 21 मई तक लू को लेकर अलर्ट जारी किया है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पूरवाई थमने और पछुआ हवा चलने के कारण, आकाश साफ रहने से तीखी धूप की वजह से गर्मी का असर दिख रहा है।

रात का पारा 28 डिग्री तक

दिन में तो लोग परेशान हो रही रहे हैं, रात का पारा भी बैचेन किए है। प्रदेश में रात का पारा 28 डिग्री तक पहुंच चुका है। झांसी में न्यूनतम तापमान सर्वाधिक 28 डिग्री रहा। मेरठ में रात का पारा सबसे कम 20.8 रहा, जबकि ज्यादातर में 24 से 27 डिग्री के बीच बना रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें