यूपी के गोंडा जिले के भाजपा अध्यक्ष का एक आपत्तिजनक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला के साथ दिख रहे हैं। इस वीडियो के आने के बाद प्रदेश भाजपा ने एक्शन लेते हुए जिलाध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल की तरफ से जारी पत्र में संबंधित पदाधिकारी को सात दिन के अंदर जवाब देने के लिए कहा गया है। साथ ही उन पर एक्शन लेने की बात कही गई है। 

Trending Videos

दो फुटेज हो रहे है वायरल 

भाजपा कार्यालय के सीसीटीवी फुटेज के दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक वीडियो में जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप बमबम सीढि़यों के पास एक महिला के साथ नजर आ रहे हैं। कैमरे की रिकार्डिंग के अनुसार ये फुटेज 12 अप्रैल 2025 की रात 09:39 बजे की है।

भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर बमबम ने स्वीकार किया कि वीडियो में वह एक महिला कार्यकर्ता के साथ हैं। उन्होंने बताया कि बीते 12 अप्रैल को एक महिला कार्यकर्ता भोपतपुर से आई थी। स्टेशन से उसने फोन किया कि तबीयत खराब है। दो-तीन घंटे आराम करना है। हम मदद करने के लिए खुद अपनी गाड़ी से महिला को लेकर कार्यालय आए। सीढि़यां चढ़ने पर महिला को चक्कर आ गया तो हमने सिर्फ उसकी मदद की। इस फुटेज को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है। अमर किशोर का कहना है कि वीडियो वायरल करना एक राजनीतिक साजिश है। कुछ लोग हमारी मेहनत और कार्यशैली से परेशान होकर नीचा दिखाना चाहते हैं।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *