UP government employees will get bonus, this Diwali bonus will be given this much money

सीएम योगी का दिवाली तोहफा।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


दिवाली से पहले वेतन के बाद अब राज्य कर्मचारियों को बोनस का उपहार मिलेगा। अधिकतम बोनस 7000 रुपये दिया जाएगा। इसका लाभ करीब 8 लाख अराजपत्रित कर्मचारियों, शिक्षकों और दैनिक वेतनभोगियों को मिलेगा। बुधवार को अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने इसकी घोषणा की।

Trending Videos

इसी हफ्ते दिवाली से एक दिन पहले वेतन देने का आदेश राज्य सरकार ने जारी किया था। इस आदेश से 26 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत मिली थी। बुधवार को बोनस देने के एलान का लाभ अराजपत्रित कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, स्थानीय निकायों और जिला पंचायत कर्मचारियों, राजकीय विभागों के कार्य प्रभारित कर्मचारियों और दैनिक वेतन भोगियों को मिलेगा। ऐसे कर्मचारियों को वर्ष 2022-23 के लिए 30 दिन के तदर्थ बोनस भुगतान के आदेश जारी किए गए हैं।

शासनादेश के मुताबिक जिन कर्मचारियों का वेतन मैट्रिक्स लेवल-8 (47600-151100) तक है, उन्हें 30 दिन का तदर्थ बोनस दिया जाएगा। इसकी अधिकतम राशि 7000 रुपये तय की गई है। 31 मार्च 2024 को मासिक परिलब्धियां 7000 रुपये से ज्यादा होने पर निश्चित फार्मूले के आधार पर 6908 रुपये बोनस मिलेगा। बोनस के दायरे में आने वाले सभी कर्मचारियों का इस राशि का 75 प्रतिशत भविष्य निधि खाते में जमा किया जाएगा। जबकि 25 प्रतिशत का नगद भुगतान किया जाएगा। जो कर्मचारी भविष्य निधि खाते के सदस्य नहीं होंगे, उन्हे ये धनराशि नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (एनसीसी) के रूप में दी जाएगी। 31 मार्च 2024 के बाद और 30 अप्रैल 2025 तक रिटायर होने वाले कर्मचारियों को पूरा बोनस नगद दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *