
उत्तर प्रदेश नमामि गंगे एवम ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शानदार नेतृत्व में जिस तरह से हर घर नल से जल योजना में उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में दो करोड़ कनेक्शन किए गए हैं, इस अचंभित करने वाले रिकॉर्ड की धूम तमिलनाडु तक पहुंच गई है। तमिलनाडु के महाबलीपुरम में मंगलवार से शुरू हुई ऑल इंडिया सेक्रेटरीज कॉन्फ्रेंस के पहले सत्र की अध्यक्षता करते हुए उत्तर प्रदेश नमामि गंगे एवम ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि यूपी ने कैसे इतने कम समय में दो करोड़ कनेक्शन का लक्ष्य प्राप्त किया।
