UP: investigation starts about man's death in Devaria Medical College.

यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


देवरिया स्थित महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की इमरजेंसी में इलाज के दौरान युवक की मौत के मामले की जांच शुरू हो गई है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने महाविद्यालय प्रशासन से जांच रिपोर्ट तलब की है। साथ ही कानपुर देहात के झींझक में बिना चिकित्सकीय डिग्री के नर्सिंग होम चलाने के मामले में भी जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।

Trending Videos

देवरिया के बरियारपुर स्थित बैकुंठपुर निवासी आर्दश जायसवाल (18) की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। परिजन युवक को लेकर महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की इमरजेंसी में पहुंचे। परिजनों ने पंजीकरण कराने में 45 मिनट लगाने का आरोप लगाया था। परिजनों का आरोप है कि समय पर इलाज न मिलने से युवक की मौत हो गई थी।

घटना की जानकारी मिलने पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने महाविद्यालय के प्रधानाचार्य से पूरे प्रकरण की जानकारी ली। जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। चेतावनी दी कि जांच में दोषी पाए जाने वाले स्वास्थ्य कर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह उप मुख्मयंत्री ने कानपुर देहात के झींझक में बिना डिग्री के नर्सिंग होम चलाने के मामले की भी जांच के निर्देश दिए हैँ। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और जांच रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *