UP: Janwadi Party leaving India alliance and now with NDA, Sanjay Chauhan announces support

संजय चौहान बीते चुनाव में सपा के साथ थे।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


जनवादी पार्टी के संस्थापक और अध्यक्ष संजय चौहान ने इंडी गठबंधन को झटका देते हुए मंगलवार को एनडीए को समर्थन देने की घोषणा की। यह निर्णय उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से बातचीत के बाद लिया।

महमूरगंज स्थित तुलसी उद्यान में भाजपा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के समक्ष संजय चौहान ने एनडीए को समर्थन देने की घोषणा की। इस दौरान भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भारतीय राजनीति में जनवादी पार्टी का विशेष स्थान है। संजय चौहान ने जनवादी विचारधारा को आगे बढ़ाया है। उनके समर्थन से एनडीए मजबूत हुआ है। उनके समर्थन का भाजपा की ओर से मैं अभिनंदन करता हूं।

संजय चौहान ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव अति पिछड़ों के साथ भेदभाव करते हैं। वे सहयोगी दलों के साथ विश्वासघात करते हैं। पिछड़ों की बेहतरी के लिए अखिलेश यादव की नीयत ठीक नहीं है। भाजपा सामाजिक न्याय के लिए कार्य करती है। इसे देखते हुए भाजपा को समर्थन देने का निर्णय जनवादी पार्टी ने लिया है। इस दौरान लोकसभा प्रभारी व प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी, जिला व महानगर के प्रभारी एमएलसी अरुण पाठक, मेयर अशोक तिवारी, एमएलसी धर्मेंद्र राय, लोकसभा के सह संयोजक राहुल सिंह मौजूद रहे।

हम लोग जुड़े तो अखिलेश 41 से 111 तक पहुंचे

संजय चौहान ने कहा कि बीते विधानसभा चुनाव में जनवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सपा के साथ जुड़ी तो वे 41 से 111 सीट पर पहुंच गए। इस चुनाव में अति पिछड़ों के हितों से जुड़े दोनों दल भाजपा के साथ हो गए हैं। ऐसे में लोकसभा चुनाव में सपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। इस चुनाव में सपा आजमगढ़ जिले की दोनों सीटें हार जाएगी। गाजीपुर में भी सपा का यही हाल होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें