Jobs in UP: यूपी में नौकरी का मौका बन रहा है। काैशल विकास मिशन व प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय की ओर से प्रदेश के तीन लाख युवाओं को इस सत्र में नौकरी देने का लक्ष्य रखा गया है। 


UP: Job opportunities in the state, 1.5 lakh youth will get jobs through employment fair, will have to registe

बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी
– फोटो : Amar Ujala Graphics

Trending Videos



विस्तार


काैशल विकास मिशन व प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय की ओर से प्रदेश के तीन लाख युवाओं को इस सत्र में रोजगार दिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। पहले चरण में लगभग डेढ़ लाख युवाओं को रोजगार दिलाने के बाद अब दूसरे चरण में रोजगार मेलों के माध्यम से डेढ़ लाख और युवाओं को रोजगार दिलाया जाएगा। दोनों विभागों की ओर से समय-समय पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता है। रोजगार मेलों में शामिल होने के लिए युवाओं को पहले ऑनलाइन या ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी कराना होगा।

Trending Videos

इस्राइल जाने के लिए शारीरिक दक्षता टेस्ट 25 से

प्रदेश के निर्माण श्रमिकों के इस्राइल जाने के लिए शारीरिक दक्षता टेस्ट आदि का आयोजन 25 अक्तूबर से शुरू होगा। राजधानी स्थित आईटीआई अलीगंज में यह टेस्ट तीन नवंबर तक आयोजित होगा। इस बार निर्माण श्रमिक दस हजार व सेवा क्षेत्र से पांच हजार कुल 15 हजार लोगों को इस्राइल में काम करने का अवसर मिलेगा। इन्हें अधिकतम 1.50 लाख रुपये महीना पारिश्रमिक दिया जाएगा। इन श्रमिकों का परीक्षण करने के लिए इस्राइल व कंपनियों से भी विशेषज्ञ आ रहे हैं। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *