
बदलने वाला है यूपी का मौसम।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गर्मी की प्रचंडता बरकरार है। शनिवार को कानपुर के दिन और रात देश में सबसे गर्म रहे। कानपुर में दिन का तापमान 46.3 डिग्री रहा और रात का पारा 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में कहीं लू तो कहीं तीव्र लू जैसे हालात रहे। मौसम विभाग के मुताबिक, ऐसे हालात अभी आगामी सोमवार तक बने रहने के आसार हैं। रविवार को भी पारा बढ़ने की अनुमान जताया जा रहा है। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, बाराबंकी, गोरखपुर, वाराणसी, लखीमपुर खीरी, चुर्क, बहराइच, प्रयागराज, फतेहपुर, फुरसतगंज, बस्ती, झांसी, उरई, हमीरपुर, नजीबाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा और अलीगढ़ तीव्र लू की चपेट में रहे। इसके अलावा भी प्रदेश के कई शहरों में लू का असर रहा।
सर्वाधिक गर्म शहर और तापमान
कानपुर 46.3
हमीरपुर 46.2
झांसी 46.1
वाराणसी 46.0
प्रयागराज 46.0
आगरा 45.5
उरई 45.4
बाराबंकी 45.4
