11:06 AM, 23-Nov-2024

Kundarki By Election Result: सातवें राउंड में रामवीर सिंह से रिजवान 33,791 मतों से पीछे 

कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव की सातवें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह ने 39,227 वोटों के साथ एक शानदार बढ़त बनाई है।जबकि सपा के प्रत्याशी मोहम्मद रिजवान को 5,436 वोट मिले हैं। रामवीर सिंह ने सपा के रिजवान पर 33,791 वोटों की विशाल बढ़त बनाई है। अब तक की गिनती में भाजपा प्रत्याशी की स्थिति स्पष्ट रूप से मजबूत दिखाई दे रही है। 

11:02 AM, 23-Nov-2024

Kundarki Election Result: छठे राउंड तक सपा प्रत्याशी लगातार पीछे, भाजपा ने बनाई बड़ी बढ़त 

कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव की छठे राउंड की मतगणना के अनुसार, भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह ने 30,988 वोटों के साथ एक मजबूत बढ़त बनाई है। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी मोहम्मद रिजवान को 4,827 वोट मिले हैं। रामवीर सिंह ने सपा के रिजवान पर 26,161 वोटों की बढ़त बनाई है। अब तक की गिनती के अनुसार, भाजपा के उम्मीदवार की स्थिति बेहद मजबूत नजर आ रही है।

10:59 AM, 23-Nov-2024

पांचवे राउंड तक सपा प्रत्याशी लगातार पीछे 

कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के पांचवे राउंड में कुल 33,845 मतों की गिनती हो चुकी है, जिसमें भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह ने 6,003 नए वोट प्राप्त करके कुल 26,904 वोटों के साथ अपनी बढ़त को और मजबूत किया।

अब तक मिले कुल मत:

  1. रामवीर सिंह (भा.ज.पा.): 26,904
  2. मोहम्मद रिजवान (सपा): 3,743
  3. रफतुल्ला (बसपा): 151
  4. चांद बाबू (आजाद समाज पार्टी): 1,352
  5. मोहम्मद वारिश (एआईएमआईएम): 1,258

 अन्य प्रत्याशियों को मिले मत:

  • सजैब: 14
  • मस्रूर: 18
  • मोहम्मद उबैश: 18
  • मोहम्मद उवैश: 32
  • रिजवान अली: 65
  • रिजवान हुसैन: 146
  • शौकीन: 45
  • नोटा: 99

10:45 AM, 23-Nov-2024

चौथे राउंड तक भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह को 18,086 की बढ़त, 86 ने दबाए नोटा 

कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में चौथे राउंड तक भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह 20,901 मतों के साथ भारी बढ़त बनाए हुए हैं। अब तक 26,249 मतों की गिनती पूरी हो चुकी है। रामवीर सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के मोहम्मद रिजवान पर 18,086 मतों की निर्णायक बढ़त बना ली है।

प्रमुख प्रत्याशियों को अब तक मिले कुल मत:

रामवीर सिंह (भाजपा): 20,901

मोहम्मद रिजवान (सपा): 2,815

रफतुल्ला (बसपा): 121

चांद बाबू (आजाद समाज पार्टी): 1,232

मोहम्मद वारिश (एआईएमआईएम): 798

अन्य प्रत्याशियों को मिले मत:

सजैब: 13

मस्रूर: 17

मोहम्मद उबैश: 16

मोहम्मद उवैश: 29

रिजवान अली: 58

रिजवान हुसैन: 126

शौकीन: 37

नोटा: 86

10:44 AM, 23-Nov-2024

तीसरे राउंड तक भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह की बड़ी बढ़त

कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव में तीसरे राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह 13,149 मतों के साथ निर्णायक बढ़त बनाए हुए हैं। अब तक 17,338 मतों की गिनती हो चुकी है, जिसमें रामवीर सिंह को सपा प्रत्याशी मोहम्मद रिजवान से बड़ा अंतर मिला है।

  1. रामवीर सिंह (भाजपा): 13,149

  2. मोहम्मद रिजवान (सपा): 2,181

  3. रफतुल्ला (बसपा): 82

  4. चांद बाबू (आजाद समाज पार्टी): 911

  5. मोहम्मद वारिश (एआईएमआईएम): 721

अन्य उम्मीदवारों को मिले वोट:

  • सजैब: 10

  • मस्रूर: 12

  • मोहम्मद उबैश: 12

  • मोहम्मद उवैश: 22

  • रिजवान अली: 44

  • रिजवान हुसैन: 94

  • शौकीन: 28

  • नोटा: 72

तीसरे राउंड तक रामवीर सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के मोहम्मद रिजवान पर 10,968 मतों की बढ़त बना ली है।

10:29 AM, 23-Nov-2024


Kundarki by election
– फोटो : संवाद

मतगणना के दौरान ही लगे भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह के विधायक बनने के पोस्टर

कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के दौरान ही मुरादाबाद में भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह के समर्थन में बधाई के पोस्टर और फ्लैक्सी लगा दिए गए। अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से लगाए गए इन फ्लैक्सियों में रामवीर सिंह को विधायक बनने पर बधाई दी गई है। पोस्टरों में रामवीर सिंह की तस्वीर के साथ विधायक बनने की अग्रिम बधाई का संदेश लिखा गया है। मतगणना के शुरुआती रुझानों में रामवीर सिंह ने बढ़त बनाई हुई है, जिससे भाजपा समर्थकों में उत्साह का माहौल है। हालांकि, चुनावी परिणाम अभी घोषित नहीं हुए हैं, लेकिन समर्थकों की इस पहल ने क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के बीच सभी राउंड के परिणामों का इंतजार किया जा रहा है।

10:17 AM, 23-Nov-2024


रामवीर सिंह भाजपा प्रत्याशी
– फोटो : अमर उजाला

मतगणना स्थल पहुंचे भाजपा प्रत्याशी, कहा- यहां सिर्फ रामवीर बनाम रिजवान चला

कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के दौरान भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह मतगणना स्थल पर पहुंचे। शुरुआती रुझानों में रामवीर सिंह बढ़त बनाए हुए हैं। रामवीर सिंह ने कहा कि कुंदरकी में कोई नारा नहीं चला। यहां सिर्फ रामवीर बनाम रिजवान का मुकाबला हुआ। उन्होंने दावा किया कि भाजपा को सबसे अधिक वोट मुस्लिम बूथों से मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी ने ‘बटेंगे तो कटेंगे’ और ‘एक हैं तो सेफ हैं’ जैसे नारों को खारिज करते हुए कहा कि यह चुनाव पूरी तरह से स्थानीय मुद्दों और उनके काम के आधार पर लड़ा गया।

09:47 AM, 23-Nov-2024

Up upchunav Result 2024: दूसरे राउंड में भाजपा की बढ़त मजबूत, रामवीर सिंह 7519 मतों के साथ आगे

कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव में दूसरे राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। भाजपा के प्रत्याशी रामवीर सिंह ने अपनी बढ़त को मजबूत करते हुए 7,519 मत हासिल किए हैं। समाजवादी पार्टी के मोहम्मद रिजवान को 857 वोट मिले, जबकि बसपा के रफतुल्ला को 50 वोट मिले हैं। अन्य प्रत्याशियों में चांद बाबू को 467, एआईएमआईएम के मोहम्मद वारिश को 601 और नोटा को 49 वोट मिले। कुल 9,670 मतों की गिनती इस राउंड में हुई। दूसरे राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बढ़त बनाए हुए हैं। इस चुनाव में कुल 12 प्रत्याशी मैदान में हैं लेकिन भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला देखा जा रहा है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें