UP: Liquor shops will remain open till late night on 24th and 31st December

wine liqour new
– फोटो : istock

विस्तार


 क्रिसमस और नए साल की पूर्व संध्या पर मदिरा प्रेमियों को आबकारी विभाग ”फील गुड” कराएगा। विभाग ने 24 और 31 दिसंबर को सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक शराब की दुकानें खोलने के निर्देश दिए हैं। सामान्य दिनों में शराब की दुकान बंद करने का समय रात 10 बजे है। इस प्रकार इन दो दिन के लिए एक घंटा अधिक शराब की दुकानें खुलेंगी। आबकारी आयुक्त सेंथिल पांडियन ने शनिवार को सभी डीएम और लाइसेंस प्राधिकारियों को जारी आदेश में नई समय सारिणी के मुताबिक शराब की दुकानें खुलवाने के निर्देश दिए हैं

दो दिन के अभियान में 14 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद

क्रिसमस और नववर्ष को देखते हुए अवैध शराब के निर्माण, तस्करी एवं विक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग 21 दिसंबर से 4 जनवरी तक प्रदेश भर में विशेष अभियान चला जा रहा है। अब तक के दो दिन अभियान में 633 मुकदमें दर्ज करते हुए 14,055 लीटर अवैध विदेशी मदिरा बरामद की गयी। इसके अलावा 37,310 लहन मौके पर नष्ट करते हुए 183 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

आबकारी आयुक्त सेंथिल पांडियन सी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दिसम्बर माह में अब तक प्रदेश में 5,306 मुकदमे दर्ज दर्ज किये गये हैं और 1.26 लाख लीटर अवैध शराब बरामद की गयी। शराब बनाने के लिए तैयार 2.75 लाख किग्रा लहन नष्ट किया गया और अवैध मदिरा का धंधा करने वाले 1449 व्यक्तियों को गिरफ्तार करते हुए 526 अभियुक्तों को जेल भेजा गया।

आबकारी आयुक्त ने बताया गया कि अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री विरुद्ध छापेमारी की कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी तथा इन कार्यों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। प्रदेश की सीमा से सटे दूसरे प्रदेश के जिलों से होने वाली तस्करी रोकने के लिए मार्गों पर चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं और सतत चेकिंग कराई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *