UP Lok Sabha Election 100 percent voting in Solda village of Lalitpur man came by flight to cast his vote

UP Lok Sabha Election
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


जहां एक ओर देश में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जागरुकता अभियान चला रहा है। पढ़े-लिखे लोगों को मतदान केंद्र तक जाने के लिए तरह-तरह से प्रेरित किया जा रहा है। वहीं ललितपुर के महरौनी विस क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य गांव सोल्दा के मतदाताओं ने दोपहर एक बजे तक 100 फीसदी मतदान कर नजीर पेश की। 

खास बात यह रही कि गांव का एक युवा बंगलुरु से फ्लाइट लेकर मतदान करने आया। इसके अलावा ललितपुर के दो अन्य गांवों में भी शत-प्रतिशत मतदान हुआ। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार को झांसी-ललितपुर में हुए मतदान के दौरान जहां एक ओर जगह-जगह मतदान बहिष्कार की खबरें आईं।

तो वहीं महरौनी विस क्षेत्र के गांव सोल्दा में आदिवासी बाहुल्य मतदाताओं ने दोपहर एक बजे ही 100 फीसदी मतदान कर दिया। गांव के प्राथमिक विद्यालय में बने बूथ संख्या 277 पर 375 मतदाता थे। इनमें 198 पुरुष और 177 महिला वोटर शामिल थे। 

सुबह से ही मतदाता बुंदेली परिधानों में नाचते-गाते मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे। दोपहर 12 बजे तक यहां 374 मतदाताओं ने मत का प्रयोग कर लिया। पीठासीन अधिकारी ने जब सूची देखी तो पता चला कि गांव के एक युवा शेर सिंह यादव ने वोट नहीं डाला है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें