UP Lok Sabha Election 2024 BJP MLA Aditi Singh silent BJP think tank is also worried

BJP MLA Aditi Singh
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


भाजपा के लिए लोकसभा का चुनाव अग्नि परीक्षा सरीखा है। पार्टी ने राज्यमंत्री दिनेश सिंह पर दूसरी बार दांव लगाया है। वहीं भाजपा की सदर विधायक अदिति सिंह ने जिस तरह खामोशी और चुनाव से दूरी बना रखी है, उससे सियासी हलकों में भी बेचैनी है। 

सदर विधानसभा में अदिति सिंह की राजनीतिक जमीन मजबूत है। ऐसे में भाजपा के लिए वह एक मजबूत कड़ी हैं। उनके चुनाव से दूर रहने से भाजपा का थिंकटैंक खुलकर कुछ कह तो नहीं रहा है लेकिन भीतरखाने वह भी परेशान है। 

वहीं एक्स पर उनकी पोस्ट से सियासी गलियारों में हलचल मची हुई है। हालांकि शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह के चुनावी सभा में विधायक अदिति सिंह अपनी मां वैशाली सिंह के साथ शिरकत की, लेकिन वह पूरी तरह से चुप्पी साध रखी।

सदर विधायक अदिति सिंह भाजपा से विधायक उस दौर में हैं, जब जिले की छह विधानसभा में चार पर सपा का कब्जा है। सपा के बेहतर सियासी समीकरण के बावजूद सदर की महत्वपूर्ण सीट पर अदिति सिंह भाजपा का दबदबा बनाए हुए हैं। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *