UP Lok Sabha Election 2024 BSP released another list, these will be candidates from Deoria and Kushinagar seat

बसपा सुप्रीमो मायावती।
– फोटो : amar ujala

बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है। इसमें छह प्रत्याशियों के नाम है। इस सूची में यूपी की दो सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान किया गया है। 

गुरुवार को जारी लिस्ट में बसपा ने कुशीनगर और देवरिया सीट से प्रत्याशियों के नाम का एलान किया है। बसपा ने देवरिया सीट से संदेश यादव को टिकट दिया है। जबकि कुशीनगर सीट से शुभ नारायण चौहान को मैदान में उतारा है। 

बहुजन समाज पार्टी लोकसभा चुनाव में अकेले मैदान में है। इससे पहले दो मई को बसपा ने कैसरगंज, डुमरियागंज, गोंडा, संत कबीरनगर, बाराबंकी और आजमगढ़ सीट से प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की थी। इसके साथ ही लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भी उम्मीदवार के नाम का एलान किया था। 

बसपा ने कैसरगंज सीट पर ब्राह्मण कार्ड खेलते हुए नरेंद्र पाण्डेय को उतारा है। आजमगढ़ में प्रत्याशी बदलकर मशहूद अहमद को उम्मीदवार घोषित किया है। गोंडा से सौरभ कुमार मिश्रा, डुमरियागंज से मोहम्मद नदीम मिर्जा, संतकबीर नगर से नदीम अशरफ और बाराबंकी से शिव कुमार दोहरे को मैदान में उतारा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *