12:55 PM, 26-May-2024

बलिया प्रत्यशी व घोसी प्रत्यशियों ने किया संबोधित

पीएम मोदी की जनसभा को लेकर जनता व कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। मंच पर एनडीए के कई नेता मौजूद हैं। बलिया प्रत्यशी नीरज शेखर ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने जनता का अभिवादन किया। इसके बाद घोसी प्रत्यशी अरविंद राजभर का संबोधन शुरू हुआ। उन्होंने भारत माता के जयकारे से की संबोधन की शुरुआत की। लोगों ने ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की। 

12:43 PM, 26-May-2024

पीएम की जनसभा में सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम

प्रधानमंत्री के चुनावी सभा में सुरक्षा के दृष्टि से मंच से 65 फीट का डी (बैरिकेट) कर दिया गया है। सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम हैं। पुलिस व प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं। अधिकारी एक-एक गतिविधियों पर नजर टिकाए हुए हैं। 

12:41 PM, 26-May-2024

मऊ में पीएम के स्वागत को कार्यकर्ता तैयार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेउड़ी में बने हैलिपैड पर हेलिकॉप्टर से कुछ ही देर में पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से जनसभा स्थल पहुंचेंगे। यहां जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम को स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। 

12:39 PM, 26-May-2024

एनडीए के ये दिग्गज सभा में शामिल

मऊ में आयोजित जनसभा में पीएम मोदी के साथ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री एके शर्मा, कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्य मंत्री दानिश अंसारी, कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर सहित एक मंच पर सहयोगी दल के बड़े नेता होंगे। इसमें घोसी लोकसभा के एनडीए प्रत्याशी डॉ. अरविंद राजभर, बलिया से भाजपा प्रत्याशी नीरज शेखर, सलेमपुर से भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा भी उपस्थित होंगे।

12:36 PM, 26-May-2024

मऊ में तीन लोकसभा क्षेत्रों की जनता को साधेंगे पीएम मोदी

मऊ जिले के रतनपुरा के मेउड़ी गांव में भाजपा की सबसे बड़ी चुनावी जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन लोकसभा क्षेत्रों को एक साथ साधेंगे। सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही दिग्गज नेता भी पहुंच चुके हैं। थोड़ी ही देर में पीएम का आगमन होगा।  

12:22 PM, 26-May-2024

देश के खिलौने उद्योग को प्रोत्साहन दिया: पीएम मोदी

कुछ साल पहले तक भारत विदेशों से खिलौने आयात करता था। मैंने देश के खिलौने उद्योग को प्रोत्साहन दिया। आज भारत के खिलौने पूरी दुनिया में पहुंच रहे हैं। इसलिए मिर्जापुर के खिलौने बनाने वाले साथियों के लिए भी अवसर ही अवसर है। मिर्जापुर और रॉबर्टगंज नारी सशक्तिकरण के मॉडल मेरे मंत्रिमंडल लिए एक मजबूत साथी है और इस बार तो बहन रिंकी कोल ने इतिहास बनाया है। ये  रॉबर्ट्सगंज से पहली महिला उम्मीदवार हैं। पीएम ने अधिक से अधिक मतों का प्रयोग करने के लिए लोगों को प्रेरित किया।

12:16 PM, 26-May-2024

मुफ्त बिजली के लिए सूर्य घर योजना चालू है: पीएम मोदी

सूर्य घर योजना चालू हो गया है। आप ऑनलाइन जाकर के रजिस्ट्री करवा दीजिए और यह काम करने के लिए हमारी सरकार आपके घर के छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए हर घर को 75000 तक देगी। हर घर को सरकार के पैसों से सोलर पैनल लगेगा और उसे बिजली से आपको कमाई होगी। बताइए आपको डबल मुनाफा है कि नहीं है। मुफ्त बिजली का लाभ है कि नहीं है। मिर्जापुर हमारे हस्तशिल्पियों का, कलाकारों का, विश्वकर्मा परिवारों का क्षेत्र है। यहां का पीतल उद्योग, कारपेट उद्योग, मिट्टी के बर्तनों का उद्योग हमारी ताकत रहा है। यह विश्व के बाजार में पहुंचे यह काम करने में मोदी जुटा है। पहले हमने एक जनपद एक उत्पाद योजना चलाई। अब मोदी पीएम विश्वकर्मा योजना लेकर आया है। इस योजना के तहत विश्वकर्मा साथियों को ट्रेनिंग सरकार दे रही है। आधुनिक औजारों के लिए पैसा दे रही है और बैंक से लाखों रूपये की सीधी मदद भी पहुंच रही है। मोदी की गारंटी है उसको पैसा मिले इसे हर प्रकार के बर्तन खिलौने बनाने में साथियों का लाभ होगा।

12:10 PM, 26-May-2024

वोट बैंक के लिए सपा कोई भी हद पार कर सकती है: PM Modi

अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए इंडिया गठबंधन वाले, समाजवादी पार्टी वाले कोई भी हद पार कर सकते हैं। उनके निशाने पर हमारे देश का पवित्र संविधान भी अब इनके निशाने पर है। यह दलित, पिछड़ा, आदिवासियों के हक लूटना चाहते हैं। हमारा संविधान साफ-साफ कहता है कि धर्म के आधार पर आरक्षण हो ही नहीं सकता। उनके इरादे इतने खतरनाक हैं। इससे जुड़ा एक नया खुलासा मैं आज कर रहा। 2012 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के समय जनवरी महीने में सपा ने अपना घोषणा पत्र जारी किया था। 2012 में अपने घोषणा पत्र में कहा था जैसे दलित को आरक्षण मिला है वैसे ही मुसलमान को आरक्षण दिया जाएगा। यह सपना था कि वह इसके लिए संविधान तक बदल देगी। इसके बाद अपने बेटे को कंधे में लोगों को परेशान कर रहे हैं। इसके बाद 2014 के लोकसभा चुनाव में फिर अपना घोषणा पत्र जारी किया मुसलमान को आरक्षण देने का ऐलान किया। इनकी आदत है। आप कल्पना कर सकते हैं यह लोग अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए किस तरह एससी- एसटी, ओबीसी का हक छीनने पर तुले हुए थे।

12:06 PM, 26-May-2024

सपा पर कोई अपना वोट कोई बर्बाद नहीं करना चाहता: पीएम मोदी

पीएम ने कहा कि जहां प्रधानमंत्री अपनी कुर्सी बचाने में लगा रहेगा, तो वह क्या देश को मजबूत बना सकता है क्या। इसलिए देश में तय किया कि मजबूत देश के लिए प्रधानमंत्री भी मजबूत होना चाहिए। तभी एनडीए को इतना भारी जनादेश मिल रहा है। समाजवादी पार्टी पर अपना वोट कोई बर्बाद नहीं करना चाहता। मुझे बताइए भैया हम लोग हमारे उत्तर प्रदेश के लोग राजनीति को समझने में माहिर हैं। यहां तो गांव का बच्चा भी राजनीति समझ जाता है। कोई समझदार कभी भी कंपनी डूब रही है तो उस कंपनी का शेयर खरीदेगा क्या। 

12:00 PM, 26-May-2024

सपा ने पूर्वांचल को माफिया का सुरक्षित ठिकाना बना दिया था:  PM Modi

पीएम मोदी ने कहा कि सपा सरकार में माफिया को भी वोट बैंक के हिसाब से देखा जाता था। अब हमारे योगी जी और पूरा सरकार ने मेरे स्वच्छता अभियान को बखूबी चलाया है। माफियाओं का सफाया किया है। सपा वाले क्या करते थे, कानून व्यवस्था और समाजवादी पार्टी का 36 का आंकड़ा है। जो आतंकी पकड़े जाते थे उनको भी सपा वाले छोड़ देते थे। सपा सरकार पुलिस वाले को सस्पेंड कर देती थी। मिर्जापुर को तो इन्होंने बदनाम करके रखा था। इन्होंने पूरे यूपी को पूर्वांचल को माफिया का सुरक्षित ठिकाना बना दिया था। जीवन हो या जमीन कब छिन जाए कोई नहीं जानता था।  अब ऐसा नहीं है अब हां हमारे योगी जी और उनकी पूरी सरकार मेरा जो स्वच्छता अभियान है उससे यहां बराबर सफाई चली है। सपा सरकार में पहले जनता कांपती थी अब भाजपा सरकार में माफिया थर-थर कांप रहा है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें