10:47 AM, 17-May-2024

यूपी में तीन रैलियों को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यूपी में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। सबसे पहले वो बाराबंकी में फिर फतेहपुर में और तीसरी रैली हमीरपुर में संबोधित करेंगे।

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी महाराष्ट्र रवाना हो जाएंगे। भाजपा की तरफ से जारी कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी शाम करीब 6.45 बजे मुंबई साउथ-सेंट्रल में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

10:28 AM, 17-May-2024

भाजपा समर्थकों व कार्यकर्ताओं में उत्साह


रैली में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक।
– फोटो : amar ujala

रैलीस्थल पर भाजपा समर्थक व कार्यकर्ता पहुंच चुके हैं। सभी में जबरदस्त उत्साह है। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि मोदी इस बार फिर से 400 सीटें जीतकर केंद्र में सरकार बनाएंगे।

10:16 AM, 17-May-2024

PM Modi UP Visit Live: बाराबंकी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अब से कुछ ही देर में रैली को करेंगे संबोधित

लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में बाराबंकी सहित प्रदेश की 14 सीटों के लिए 20 मई को मतदान किया जाएगा।

इस चरण में मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा में मतदान होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *