07:30 AM, 13-May-2024
लोकतंत्र के महापर्व में उत्साह के साथ मतदान शुरू
कानपुर देहात की तीन विधान सभा क्षेत्र में सुबह सात बजे से पहले मॉकपोल कराया गया। इसके बाद मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई। मतदान केंद्रों पर धूप से बचने के लिए लोग पहुंचने शुरू हो गए। युवाओ में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। अकबरपुर, कन्नौज और इटावा लोकसभा क्षेत्र के अंर्तगत आने वाली तीन विधनसभा अकबरपुर रनिया, सिकंदरा और रसूलाबाद के 1173 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है। सभी बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मॉडल, आदर्श, पिंक बूथों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। मतदान केंद्र के बाहर बीएलओ तैनात किए गए हैं, जिससे मतदाताओं को जानकारी करने में परेशानी न हो।
07:25 AM, 13-May-2024
कानपुर में पंडित सूर्य नारायण सेकेंडरी स्कूल जूही कला की किदवई नगर विधानसभा में सुबह 7:15 बजे मतदाताओं की लंबी लाइन लग गई। संविलयन पोलिंग स्टेशन से वोट डालकर निकले रत्नधाम अपार्टमेंट निवासी अश्विनी कोहली और सीमा कोहली बोले हर वोट जरूरी है।
07:19 AM, 13-May-2024
उन्नाव
कुल मतदाता – 23,41,740
कुल प्रत्याशी- आठ
प्रमुख उम्मीदवार- साक्षी महाराज (भाजपा), अन्नू टंडन (सपा), अशोक पांडेय (बसपा)
इटावा
कुल मतदाता – 18,27,781
कुल प्रत्याशी – सात
प्रमुख उम्मीदवार-डॉ. रामशंकर कठेरिया (भाजपा), जितेंद्र दोहरे (सपा), सारिका सिंह (बसपा)
फर्रुखाबाद
कुल मतदाता- 17,47,177
कुल प्रत्याशी – 8
प्रमुख उम्मीदवार- मुकेश राजपूत (भाजपा), डॉ. नवल किशोर शाक्य (सपा), क्रांति पांडेय (बसपा)
कन्नौज
कुल मतदाता- 19,88,925
कुल प्रत्याशी – 15
प्रमुख उम्मीदवार- अखिलेश यादव (सपा), सुब्रत पाठक (भाजपा), इमरान बिन जफर (बसपा)
कानपुर
कुल मतदाता – 1662859
कुल प्रत्याशी 11
प्रमुख उम्मीदवार- रमेश अवस्थी (भाजपा), आलोक मिश्रा (कांग्रेस), कुलदीप सिंह भदौरिया (बसपा)
अकबरपुर
कुल मतदाता -1869169
प्रमुख उम्मीदवार- देवेंद्र सिंह भोले (भाजपा), राजाराम पाल (सपा), राजेश द्विवेदी (बसपा)
07:07 AM, 13-May-2024
UP Lok Sabha Phase 4 Election: यूपी की इन सीटों पर डाले जाएंगे वोट, अखिलेश समेत कई दिग्गज नेता मैदान में
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में यूपी में हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर लोक सभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों की परीक्षा होगी। इनमें कन्नौज में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, उन्नाव में साक्षी महाराज, अन्नू टंडन जैसे दिग्गज शामिल हैं। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक है।
हरदोई (आरक्षित-अनुसूचित जाति)
कुल मतदाता – 19,10,485
कुल प्रत्याशी -12
प्रमुख उम्मीदवार – जय प्रकाश (भाजपा), ऊषा वर्मा (सपा), भीमराम आंबेडकर (बसपा)
मिश्रिख (आरक्षित-अनुसूचित जाति)
कुल मतदाता -18,78,195
कुल प्रत्याशी -9
प्रमुख उम्मीदवार – अशोक रावत (भाजपा), संगीता राजवंशी (सपा), बीएआर अहिरवार (बसपा)
