UP Lok Sabha Election 2024 Priya Saroj is now in the electoral fray After studying law

Priya Saroj
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


प्रिया सरोज चार बहनों व एक भाई के बीच तीसरे नंबर पर हैं। जब वह जन्मीं तो परिवार के जैसे भाग्य ही खुल गए। 1998 में उनका जन्म हुआ और पिता 1999 में सांसद बन गए। लगातार तीन बार सांसद रहे। पिता दिल्ली पहुंचे तो प्रिया की परवरिश और पढ़ाई लुटियन के माहौल में हुई। 

कानून की पढ़ाई की। प्रैक्टिस की शुरुआत सीधे सुप्रीमकोर्ट से की। अब सीधे लोकसभा का चुनाव लड़ने जा रही हैं। प्रिया सरोज ने पिछले साल नवंबर में ही 25 की उम्र पूरी की। सपा से टिकट हासिल करने के साथ ही उन्होंने सियासत में एंट्री ले ली है। प्रिया पूर्व सांसद और जौनपुर के केराकत से मौजूदा विधायक तूफानी सरोज की बेटी हैं। 

एयरफोर्स गोल्डन जुबिली इंस्टीट्यूट नई दिल्ली से स्कूली शिक्षा, दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए और एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा से एलएलबी की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की। अब सपा मुखिया अखिलेश यादव ने उन्हें मछलीशहर सीट से प्रत्याशी बना दिया है। वह भाजपा के सिटिंग सांसद बीपी सरोज को चुनौती देंगी। 

इतनी जल्दी और सीधे लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर प्रिया कहती हैं कि कॉलेज व यूनिवर्सिटी की पढ़ाई के दौरान सोशल एक्टिविटी में हमेशा सक्रिय भूमिका निभाई है। राजनीतिक माहौल में ही पली और बड़ी हुई हूं। 2022 के चुनाव में पिताजी विधानसभा चुनाव लड़ने उतरे थे। पूरे चुनाव की जिम्मेदारी संभाल चुकी हूं। क्षेत्र के लोगों को जानती हूं। वे मुझे भी मानते हैं। चुनाव जरूर जीतूंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें