UP Lok Sabha Election 2024 Pushpendra Saroj will now show management skills learned in London in politics

Pushpendra Saroj
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पुष्पेंद्र सरोज बमुश्किल डेढ़ महीने पहले ही 25 साल के हुए हैं। लंदन की क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी से बीएससी अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। अब सबसे बड़ी सियासी परीक्षा के लिए मैदान में आ गए हैं।

पुष्पेंद्र पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज के पुत्र  हैं। एक मार्च, 1999 को जन्मे पुष्पेंद्र तीन बड़ी बहनों के बाद सबसे छोटे हैं। वेल्हम ब्वॉयज स्कूल देहरादून में तीसरी से बारहवीं तक पढ़ाई के बाद स्नातक करने वह लंदन चले गए। लंदन की क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी से बीएससी अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट की पढ़ाई 2019 में पूरी की। इसके बाद पिता की सियासत में हाथ बंटाने प्रयागराज आ गए।

समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव लड़ने की न्यूनतम अर्हता (25 साल) पूरी करते ही पुष्पेंद्र को कौशांबी लोकसभा से प्रत्याशी बना दिया है। 2019 में कौशांबी लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी हार गई थी। 

तब पुष्पेंद्र के पिता इंद्रजीत मैदान में थे। भाजपा के विनोद कुमार सोनकर से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस चुनाव में पुष्पेंद्र के सामने पिछले चुनाव में पिता को मिली हार को जीत में बदलकर अपनी सियासी दस्तक को यादगार बनाने की बड़ी चुनौती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *