UP lok Sabha Election 2024 Raebareli Lok Sabha Constituency Rahul Gandhi Dinesh Pratap News in Hindi

UP lok Sabha Election 2024
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


देश की हाई प्रोफाइल रायबरेली लोकसभा सीट के लिए मतदाताओं ने 58.4 प्रतिशत मतदान कर प्रत्याशियों के भाग्य को ईवीएम में बंद कर दिया है। अब इंतजार चार जून का है। गांधी परिवार की इस प्रतिष्ठित सीट पर राहुल गांधी चुनाव मैदान में हैं। उनका मुकाबला भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह से हो रहा है। 

मैदान में बसपा के ठाकुर प्रसाद यादव भी हैं। वोट प्रतिशत बढ़ने से कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है। लोकसभा सीट की पांच विधानसभाओं में बछरावां, हरचंदपुर, ऊंचाहार और रायबरेली सदर सीट पर कांग्रेस और भाजपा के बीच घमासान हुआ है। जबकि सरेनी में त्रिकोणात्मक संघर्ष है।

रायबरेली लोकसभा सीट से संसद केे लिए अपना नुमाइंदा चुनने के लिए मतदाताओं ने 20 मंई को मतदान किया। 2019 की तुलना में 2024 में मतदान प्रतिशत 2.6 प्रतिशत के साथ बढ़कर 58.04 प्रतिशत रहा। अब यदि विधानसभा वार तस्वीर को देखा जाए तो बछरावां में 59.91 प्रतिशत मतदान हुआ। 

इस  विधानसभा में एससी (पासी) मतदाता सबसे अधिक है तथा कुर्मी और लोध मतदाता है। भाजपा एससी (पासी) मतदाता को अपने पक्ष का बताती रही है। जबकि कांग्रेस यादव, मुस्लिम को अपना बड़ा वोट शेयर मानकर चल रही है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *