UP Lok Sabha Election 2024 Voting increased by 0.14% in Kashi women top in Sevapuri

UP Lok Sabha Election 2024
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


काशी संसदीय क्षेत्र के मतदान से संबंधित संशोधित आंकड़े रविवार की देर रात जारी किए गए। इसके मुताबिक, मतदान में 0.14 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। चुनाव आयोग ने शनिवार को बताया था कि 56.35 फीसदी मतदान हुआ था। यह आंकड़ा अब 56.49 फीसदी हो गया है।

2019 में 58.05 फीसदी मतदान हुआ था। 2014 में 58.61 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया था। इस बार सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा वोटिंग की है। यहां 61.37 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया, जबकि 60.94 फीसदी पुरुषों ने वोट डाले हैं। 

बाकी सभी विधानसभाओं में महिलाओं का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा। रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में 60.59 फीसदी पुरुष तो 56.84 फीसदी महिलाओं ने वोट दिया है। इसी तरह उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में 57.72 प्रतिशत पुरुष तो 51.14 फीसदी महिलाओं ने वोटिंग की। 

दक्षिण विधानसभा में 61.57 फीसदी पुरुषों ने मतदान किया तो महिलाएं 53.15 फीसदी ही पहुंचीं। कैंट में 54.31 और 48.54 फीसदी महिलाएं ही निकलीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *