UP Lok Sabha election Result 2024 16 people including BSP candidate lost their deposits from Agra-Sikri seat

UP Lok Sabha chunav Result
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार


उत्तर प्रदेश में आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा चुनाव में बसपा के प्रत्याशी समेत 16 अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। डॉ. रामेश्वर सिंह को छोड़कर 13 निर्दलीयों को नोटा (इनमें से कोई नहीं) से भी कम वोट मिले हैं। उप

आगरा लोकसभा सीट से 1123779 वोट पड़े। यहां 11 प्रत्याशी मैदान में थे। जमानत बचाने के लिए कुल वोट के 16.66 फीसदी जरूरी हैं। इस तरह जमानत बचाने के लिए 187221 वोट जरूरी थे। यहां तक कि बसपा की पूजा अमरोही की भी जमानत जब्त हो गई। फतेहपुर सीकरी की बात करें तो यहां 1034638 मत पड़े। 

जमानत बचाने के लिए 172370 मत जरूरी हैं। यहां चुनावी मैदान में 9 प्रत्याशी हैं। इस सीट से भी बसपा के रामनिवास शर्मा जमानत नहीं बचा पाए। इस सीट से प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। दोनों सीटों पर 20 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें से 13 प्रत्याशियों को नोटा से भी कम वोट मिले हैं।

जमानत जब्त और नोटा से कम मिले मतों की स्थित:

आगरा लोकसभा:

  • पूजा अमरोही बसपा- 176474
  • आराम सिंह- 4143
  • कुलदीप कुमार-2002
  • महेंद्र सिंह-1785
  • पूजा- 1370
  • सर्वेश कुमार-1133
  • आंबेडकरी हसनूराम-933
  • जितेंद्र गौतम-782
  • चंद्रपाल-643
  • नोटा- 7014

फतेहपुर सीकरी:

  • रामनिवास शर्मा बसपा- 120539
  • डॉ. रामेश्वर सिंह-48606
  • कल्लन कुम्हार-3463
  • होतम सिंह निषाद- 1810
  • गिर्राज सिंह धाकरे-1564
  • संगीता तोमर-1433
  • वेदप्रकाश-1038
  • नोटा-7793



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *