UP Lok Sabha election Result 2024 BJP suffered major setback in Braj it lost Firozabad and Etah seats

UP Lok Sabha chunav Result
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार


उत्तर प्रदेश में ब्रज में भारतीय जनता पार्टी को झटका लगा है। फिरोजाबाद और एटा लोकसभा सीटें उसके हाथ से फिसल गई हैं। एटा से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह तो फिरोजाबाद से भाजपा के विश्वदीप सिंह चुनाव हार गए हैं। आगरा सीट पर प्रो.एसपी सिंह बघेल चुनाव जीते, फतेहपुर सीकरी सीट पर पिछले चुनाव में रिकॉर्ड जीत हासिल करने वाले राजकुमार चाहर बमुश्किल सीट बचा पाए हैं। वहीं कान्हा की नगरी मथुरा में हेमामालिनी ने जीत के साथ हैट्रिक लगाई है।

आगरा लोकसभा (सुरक्षित) सीट पर भाजपा से पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने समाजवादी पार्टी प्रत्याशी सुरेश चंद कर्दम को 2,71,294 वोटों से हराकर लगातार दूसरी बार जीत हासिल की। यहां बसपा प्रत्याशी पूजा अमरोही तीसरे स्थान पर खिसक गईं। एसपी सिंह बघेल ने पहले ही राउंड से बढ़त हासिल कर ली थी, जो अंत तक जारी रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *