
UP Chunav Result 2024
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस छह सीटों पर जीत गई है, जबकि 11 पर दूसरे स्थान पर है। पार्टी ने रायबरेली में अपना दबदबा बरकरार रखा तो अमेठी में पांच साल बाद हिसाब बराबर कर लिया। वहीं प्रयागराज, सहारनपुर में 40 साल बाद परचम लहराने में कामयाब रही। जिन सीटों पर कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही वहां 2019 की अपेक्षा 40 फीसदी वोटबैंक बढ़ा है।
इसकी बड़ी वजह यह है कि कांग्रेस और सपा की एकजुटता मंच से लेकर बूथ तक कायम रही। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस वर्ष 2014 में 7.53 फीसदी और 2019 में 6.36 फीसदी वोट हासिल कर पाई थी, लेकिन वर्ष 2024 में वह 9.46 फीसदी पर पहुंच गई है। पेश है सीटों का विवरण बयां करती रिपोर्ट :
रायबरेली- यहां गांधी परिवार का दबदबा कायम है। सोनिया गांधी के बाद उनके बेटे राहुल गांधी विजयी रहे। यहां वर्ष 2019 में सोनिया गांधी को 55.80 फीसदी वोट मिले थे, जबकि 2024 में राहुल गांधी को 66.17 फीसदी वोट मिले। भाजपा 38.36 से घटकर 28.64 फीसदी पर आ गई।
अमेठी- यह सीट भी इस चुनाव में कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा ने स्मृति ईरानी से जीत ली। कांग्रेस को वर्ष 2019 की अपेक्षा 11.03 फीसदी की बढ़त के साथ 54.99 फीसदी वोट मिले, जबकि स्मृति ईरानी को 11.70 फीसदी की गिरावट के साथ 37.94 फीसदी वोट मिले।
