UP: Mafia Mukhtar Ansari's properties worth Rs 12 crores become government's property, appeal of Mukhtar's son

मुख्तार अंसारी(फाइल फोटो)
– फोटो : एएनआई

विस्तार


माफिया मुख्तार अंसारी (अब मृत) की गाजीपुर स्थित 12 करोड़ रुपये कीमत की संपत्तियां अब सरकारी संपत्ति बन गई हैं। आयकर विभाग द्वारा बीते वर्ष मुख्तार की इन बेनामी संपत्तियों को जब्त करने के फैसले पर निर्णायक प्राधिकारी कार्यालय ने मुहर लगा दी है। साथ ही मुख्तार के बेटे अब्बास और उमर की याचिका को खारिज कर दिया है।

Trending Videos

बता दें कि आयकर विभाग की बेनामी निषेध इकाई के तत्कालीन उपनिदेशक जांच ध्रुवपुरारी सिंह के निर्देश पर बीते वर्ष अप्रैल में माफिया मुख्तार अंसारी की गाजीपुर स्थित 12.10 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्तियों को जब्त किया था। गाजीपुर के कपूरपुर मौजा इलाके में स्थित संपत्ति को मुख्तार ने अपने करीबी रियल एस्टेट कारोबारी गणेश दत्त मिश्रा के नाम से खरीदा था। 

दरअसल, गाजीपुर पुलिस ने आयकर विभाग को भेजी रिपोर्ट में कहा था कि मुख्तार ने गणेश दत्त मिश्रा और उनके पिता शिवशंकर मिश्रा के नाम से कई बेनामी संपत्तियां खरीदी हैं। आयकर विभाग ने जब इसकी जांच की तो पाया कि गणेश दत्त मिश्रा ने 0.11748 हेक्टेयर और 0.254 हेक्टेयर भूमि सुषमा श्रीवास्तव और गीता राय से खरीदी थी।

हालांकि, सेल डीड में बतौर भुगतान दर्शाने के जिन चेकों का जिक्र किया गया था, वह कभी भुनाए ही नहीं गए थे। जांच में सामने आया कि ये भूमि मुख्तार अंसारी की थी, जिसे उसने गणेश मिश्रा के नाम करवा दिया था। आयकर विभाग ने गणेश को पूछताछ के लिए तलब किया था, लेकिन वह पेश नहीं हुआ। इस पर आयकर विभाग ने गाजीपुर पुलिस से गणेश दत्त को हिरासत में लेकर पेश कराने का अनुरोध किया था, जिसके बाद उससे लगातार दो दिन तक पूछताछ की गई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें