महोबा जिले में जल जीवन मिशन योजना के तहत खोदी गई सड़कों को दुरुस्त न कराए जाने और गांव में पेयजलापूर्ति प्रभावित होने से नाराज चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत के समर्थकों के साथ मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला रोकने से करीब आधा घंटे के लिए आवागमन थम गया। इस दौरान प्रशासन बेवश नजर आया। जैसे ही काफिला रुका नोकझोक और पुलिसकार्मियों के तीखे तेवर भी समर्थकों का गुस्सा कम नहीं कर सके।

Trending Videos


मंत्री स्वतंत्र देव नाराज ग्राम प्रधानों को धक्का देते हुए आगे बढ़े। इस दौरान लोग कहते रहे कि ”नेता गिरी नहीं चलेगी”। स्वतंत्र देव अपनी गाड़ी में बैठ गए। गाड़ी के अंदर भी विधायक और मंत्री के बीच बहस हुई। लोग नारेबाजी करते रहे। जलशक्ति मंत्री ने कहा जहां कहीं शिकायत है, वहां मुझे लेकर चलो। उस गांव में मैं खुद चलता हूं। अपने कार्यक्रम छोड़कर चलता हूं। मैं सभी जगह चेक करने चलूंगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *