{“_id”:”6763148558e38d5730045be0″,”slug”:”up-malda-town-and-down-janata-express-cancelled-amethi-news-c-96-1-ame1002-131491-2024-12-18″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Amethi News: अप मालदा टाउन व डाउन जनता एक्सप्रेस निरस्त”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पर सवार हो रहे यात्री।
अमेठी सिटी। ठंड के मौसम में ट्रेनों के विलंब से संचालित होने से यात्री परेशानी हैं। बुधवार को अप मालदा टाउन व डाउन जनता एक्सप्रेस निरस्त रही। इतना ही नहीं अप व डाउन लखनऊ-प्रयाराज संगम पैसेंजर भी चार घंटे देरी से गौरीगंज स्टेशन आई।
Trending Videos
लखनऊ-प्रतापगढ़-प्रयागराज रेल ट्रैक पर सिर्फ एक ही ट्रेन ऐसी संचालित है, जो सभी स्टेशनों पर ठहराव के साथ प्रतिदिन लखनऊ से लेकर प्रयागराज तक यात्रा की सुविधा देती है। ट्रेन से बड़ी संख्या में लोग प्रयागराज संगम में गंगा स्नान व दर्शन करने के बाद देर शाम वापसी करते हैं। बुधवार को इस ट्रेन से यात्रा करने गौरीगंज स्टेशन पहुंचे लोगों को चार घंटे प्लेटफार्म पर प्रतीक्षा करनी पड़ी। ट्रेन अपने निर्धारित समय सुबह 9:12 बजे से चार घंटे देरी से गौरीगंज स्टेशन पहुंची।
प्रयागराज की यात्रा करने पहुंचे राधिका प्रसाद ने बताया कि प्रयागराज जंक्शन से मुंबई के लिए ट्रेन से टिकट करवाया था। सोचा था कि प्रयागराज पहुंच गंगा स्नान कर मुंबई के लिए रवाना होंगे, लेकिन अब गंगा स्नान की इच्छा अधूरी रहेगी। इसी तरह प्रयागराज संगम जाने वाले अन्य यात्री भी परेशान रहे। इसके अतिरिक्त मालदा टाउन-दिल्ली एक्सप्रेस व देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस बुधवार को निरस्त रही।
ट्रेन के निरस्त रहने से यात्रियों को परेशानी हुई। इसी तरह दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस, अप जनता एक्सप्रेस, पंजाब मेल व नीलांचल एक्सप्रेस भी एक घंटे देरी से गौरीगंज पहुंचकर गंतव्य के लिए रवाना हुईं। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि रविवार को लखनऊ-प्रयागराज संगम पैसेंजर ट्रेन चार घंटे देरी से संचालित हुई तो अप मालदा टाउन व डाउन जनता एक्सप्रेस निरस्त रहीं। शेष ट्रेनें तकरीबन समय से संचालित हुईं।