Flood in UP: यूपी में अवध क्षेत्र के कई जिले एक साथ बाढ़ की चपेट में हैं। राप्ती और सरयू दोनों नदियां उफान पर है। नेपाल की पहाड़ियों में हुई बारिश का असर इन नदियों पर पड़ रहा है। 



UP: Many districts of Awadh are in the grip of floods, rivers swelled due to heavy rains in Nepal, migration

नेपाल में हुई बारिश से बाढ़।
– फोटो : अमर उजाला।

Trending Videos



विस्तार


यूपी के कई जिले एक साथ बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। नेपाल की पहाड़ियों पर हुई भारी बारिश का असर बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती और बाराबंकी आदि जिलों पर पड़ रहा है। नेपाल में हो रही बरसात के कारण कुसुम बैराज से राप्ती नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। इससे राप्ती नदी का जलस्तर एक बार पुन: रविवार को खतरे का निशान पार कर गया। इधर सरयू नदी भी उफान पर है। बहराइच जिले में बांध में रिसाव की भी खबरें आईं। 

Trending Videos

बाराबंकी के गांवों में मची तबाही

पहाड़ियों पर लगातार हो रही बरसात व नेपाल के बैराजों से करीब आठ लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से बाराबंकी में सरयू नदी उफनाकर गांवों में तबाही मचा रही है। केदारीपुर गांव नदी में बह गया है तो 78 गांव वाला बेलहरी गांव भी नदी में समा रहा है। 2014 में नदी का जलस्तर इसी तरह से बढ़ गया था। शनिवार रात से नदी के ईद-गिर्द करीब एक करीब डेढ़ किमी दूर तटबंध तक पानी आ गया। केदारीपुर व बेलहरी गांव की करीब 500 बीघा जमीन नदी में समा गई है। यहां तेजी से कटान हो रही है। इन दोनों गांवों के लोग ईट बचाने के चक्कर में मकान तोड़ सुरक्षित स्थान पर ले जा रहे हैं। एडीएम अरूण कुमार ने अधिकारियों के साथ कटान से प्रभावित गांव देखे। उन्होंने बताया कि प्रभावित इलाकों पर नजर रखी जा रही है। (यहां देखें – तस्वीरें: लाल निशान से 90 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा सरयू का जलस्तर, 22 गांव पानी से घिरे)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें