{“_id”:”67a4c04ebc855fd5640cef51″,”slug”:”up-meteorological-department-has-given-indications-of-farewell-to-winter-the-weather-may-take-a-u-turn-as-so-2025-02-06″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP Weather : मौसम विभाग ने दिए सर्दी की विदाई के संकेत, पछुआ थमते ही मौसम लेगा यू-टर्न; ये हैं पूर्वानुमान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
यूपी का मौसम। – फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
यूपी में गुरुवार को मौसम बदला-बदला सा रहा। एक तरफ तेज धूप तो दूसरी तरफ ठंडी हवाएं पहाड़ों के मौसम का एहसास कराती रहीं। प्रदेश में बृहस्पतिवार को दिन भर चली तेज रफ्तार उत्तरी पछुआ हवाओं के असर से धूप की तपिश कम हुई।
Trending Videos
प्रदेश के अधिकांश इलाकों में तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट से सुबह और शाम हवा में ठंडक और सिहरन महसूस की गई और मौसम खुशनुमा रहा। लोगों को महसूस हुआ कि फरवरी का गुलाबी मौसम लौट आया है। लेकिन ये राहत ज्यादा देर नहीं रहने वाली है। विशेषज्ञों की मानें तो अब उत्तर प्रदेश से सर्दी के मौसम की विदाई के संकेत हैं।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि शुक्रवार को भी प्रदेश में 25 से 35 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार से पछुआ हवाएं चलेंगी और तापमान में थोड़ी और गिरावट के बाद मौसम फिर से करवट लेगा। शनिवार से पछुआ की रफ्तार मद्धिम पड़ेगी और धीरे-धीरे फिर से पारा चढ़ना शुरू होगा। शुक्रवार के लिए प्रदेश में कहीं भी कोहरे या बादल की कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है।