UP minister Dinesh Pratap Singh criticizes Sonia Gandhi.

सोनिया गांधी
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


रायबरेली जिले की सांसद सोनिया गांधी के राजस्थान से राज्यसभा जाने के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने और मार्मिक पत्र जारी करने को लेकर राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने जिले की जनता के साथ धोखा किया है। यह परिवार अमेठी और रायबरेली के साथ पहले भी धोखा करता आया है।

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह बृहस्पतिवार को जिला पंचायत के सभागार में मीडिया से रूबरू थे। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने राज्यसभा से जाकर जनता के साथ धोखा किया और अब मार्मिक पत्र जारी करके जनता की भावनाओं के साथ खेलने का काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें – सोनिया गांधी ने रायबरेली की जनता को लिखा पत्र, अब चुनाव नहीं लड़ पाऊंगी, परिवार को संभाल लीजिएगा

ये भी पढ़ें – सपा-कांग्रेस गठबंधन: अपनी पसंद की सीटें छोड़ने को राजी नहीं कांग्रेस, इन सीटों की जिद में बढ़ रही है तल्खी

इस परिवार से यदि कोई रायबरेली आता है तो जनता उसे कभी माफ नहीं करेगी। राज्यमंत्री ने राहुल गांधी की यात्रा को नाटक करार दिया है। गांधी परिवार ने रायबरेली नहीं देश की जनता के साथ भी छल किया है। सोनिया ने इससे पहले कभी अपने ससुर फीरोज गांधी का नाम नहीं लिया लेकिन मार्मिक पत्र में उनका भी जिक्र किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें